मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। किशोरी के अपहरण के पांच वर्ष पुराने मामले में गवाही नहीं देने आने पर अहियापुर थाना के दो तत्कालीन सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। इसमें मंगल सिंह व श्रीकांत शामिल हैं। ये दोनों इस मामले के आईओ थे। दोनों के विरुद्ध यह गिरफ्तारी वारंट विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक ने मंगलवार को जारी किया। वारंट की प्रति अहियापुर थानाध्यक्ष को भेजी गई है। दोनों को गिरफ्तार कर बुधवार को विशेष कोर्ट में पेश करना है।अहियापुर थाना क्षेत्र की 15 वर्षीया किशोरी के पिता ने एक जुलाई 2021 को एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें अपने मोहल्ला की चिंता देवी को आरोपित बनाया था। इसमें कहा था कि 24 जून 2021 की दोपहर लगभग 12.30 बजे चिंता देवी केदारनाथ रोड स्थित बैंक से रुपये निकासी करने के लिए उसकी पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.