बक्सर, मई 30 -- बक्सर, विधि संवाददाता। राजपुर थाना के अहियापु गांव में हुई तीन भाइयों की हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियों ने शुक्रवार को अदालत में सरेंडर कर दिया। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि पुलिसिया दबिश के आगे मजबूर हो अहियापुर कांड के दो आरोपियों महेंद्र सिंह पिता जगनारायण सिंह एवं सलीम अंसारी पिता जाकिर अंसारी ने शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवेश कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। महेंद्र सिंह अहियापुर का रहने वाला है, जबकि सलीम अंसारी रसेन का निवासी है। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल भेज दिया गया। बीते शनिवार को हुई लोमहर्षक घटना में राजपुर थाना कांड संख्या 180/2025 दर्ज होने के उपरांत पुलिस कप्तान के निर्देश पर दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.