सुल्तानपुर, दिसम्बर 17 -- सुलतानपुर। दूबेपुर ब्लॉक के अहिमाने में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ के पहले बुधवार को राष्ट्रीय संत स्वामी देवाचार्य देवमूर्ति महराज धर्म सिंधु चैरिटेबल ट्रस्ट अयोध्या की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा देवी-देवताओं का आह्वान कर कथा स्थल को दिव्य ऊर्जा एवं धर्म -भक्ति अध्यात्म से ओतप्रोत करने के लिए निकाली जाती है। श्रीमद्भागवत कथा के निवेदक अमित त्रिपाठी ने बताया कि कथा के मुख्य यजमान संगीता सिंह और उनके पति केदारनाथ सिंह तथा आयोजक आशीष सिंह हैं। श्रीमदभागवत कथा 18 से 24 दिसम्बर 2025 चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.