गया, दिसम्बर 27 -- बरनवाल जाति के आदिपुरुष महाराजा अहिबरन जी की जयंती मनायी गयी। सबसे पहले महाराजा अहिबरन की स्वीर पर माल्यार्पण करते हुए सामूहिक आरती की गई। शुक्रवार की रात शहर के गोलपत्थर स्थित श्री बरनवाल सेवा सदन में समारोह पूर्वक मनायी गई जयंती में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार भी शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष ने महाराजा अहिबरन को नमन करते हुए उनकी स्मृति में एक आदमकद प्रतिमा लगाने का आश्वासन बरनवाल समाज को दिया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि अहिबरन की याद में एक बरन वाटिका का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे पहले समाज की ओर से डॉ. प्रेम कुमार का अभिनंदन किया गया। गया नगर बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पवन ने समाज मे व्याप्त कुछ बुराइयों की चर्चा करते हुए उसके निराकरण के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। बिहार प्रदेश बरनवाल मोदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.