जौनपुर, जून 16 -- जौनपुर, संवाददाता। पुरुषोत्तम मास के समापन पर सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रीराम जानकी मठ गूलर घाट पर सुंदरकांड पाठ, विशेष हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राम प्रीति मिश्र फलाहारी महाराज ने बताया कि पुरुषोत्तम अधिक मास प्रत्येक तीन वर्ष के पश्चात आता है। इस वर्ष सोमवती अमावस्या के साथ इसका दुर्लभ संयोग बनने से तिथि का महत्व और बढ़ गया। उनके नेतृत्व में श्रीराम जानकी मठ गूलर घाट पर विशेष हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु सुंदरकांड पाठ और हवन के बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य ल...