प्रयागराज, मार्च 29 -- जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती की पूर्व संध्या पर अहिंसा बाइक रैली निकाली गई। जैन समाज के अनुयायियों ने भगवान महावीर के अहिंसा, शांति व करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रैली निकाली। इस दौरान जियो और जीने दो का संदेश गूंजता रहा। रैली का शुभारंभ सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर से हुआ, जो सिविल लाइंस, सुभाष चौराहा, पीवीआर, महाराणा प्रताप चौराहा, मनमोहन पार्क, कटरा, आनंद भवन, भरद्वाज आश्रम, मेडिकल चौराहा, रामबाग पुल, चंद्रलोक टॉकीज, जानसेनगंज व घंटाघर से होते हुए जीरो रोड स्थित जैन मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई।मंदिर में भगवान महावीर से देश व विश्व में शांति, सद्भाव और अहिंसा की स्थापना के लिए प्रार्थना की गई। रैली में जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश जैन, महामंत्री राजेश जैन, राकेश जैन, मनीष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.