नवादा, फरवरी 28 -- नवादा, निज प्रतिनिधि अहिंसा का अलख जलाने के उद्देश्य से देश भर में मंगल पदविहार कर रहे जैन संतों व साध्वियों का काफिला शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के प्रथम शिष्य श्री गौतम गणधर स्वामी की निर्वाण स्थली गोणावां जी दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र पहुंचा। इनमें संत-साध्वी संघ में उपाध्याय श्री 108 विज्ञानंद जी मुनिराज व श्री धैर्यनंद जी मुनिराज के साथ ही आर्यिका 105 श्री प्रशांत नंदिनी माता जी व क्षुल्लिका श्री सुख नंदिनी माता जी सम्मिलित थीं। क्षेत्र पर स्थित मंदिरों के दर्शन-वंदन के बाद संत-साध्वियों की आहारचर्या संपन्न हुई। सामायिक के बाद संत-साध्वियों का तीर्थंकर वासुपूज्य की निर्वाण स्थली चंपापुर (भागलपुर) के लिए मंगल पदविहार हुआ। गोणावां से नवादा के लिए संतों-साध्वियों के मंगल पदव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.