भागलपुर, जनवरी 31 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव के कागजी टोला में परिधि संस्था की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता वार्ड पार्षद सह जल श्रमिक संघ के प्रदेश संयोजक योगेंद्र सहनी ने की। उन्होंने गांधी के अहिंसा और एकता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राहुल सिंह, प्रीतम कुमार, जयनारायण, अरविंद कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। इधर, प्राथमिक विद्यालय रामरायबाग खुटहरी में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा, कल्पना कुमारी, गीता कुमारी, शुभम और बासुकी ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.