अहार में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
बुलंदशहर, जून 24 -- गंगा दशहरा के पावन अवसर पर अहार क्षेत्र के अवंतिका देवी गंगा घाट एवं सिद्ध बाबा गंगा घाट पर बुधवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंगलवार देर शाम से ही श्रद्धालुओं का गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिरों में पूरी रात जागरण एवं भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसरों के आसपास भंडारे आयोजित कर प्रसाद वितरित किया, वहीं कई स्थानों पर मीठे शर्बत की सेवा भी की गई।आसपास के क्षेत्रों के अलावा अलीगढ़, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, अमरोहा और संभल जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान एवं दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। यह भी पढ़ें- अहार में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी इस दौरान कई परिवारों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.