बुलंदशहर, जून 29 -- ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को अहार क्षेत्र स्थित अवंतिका देवी गंगा घाट और सिद्ध बाबा गंगा घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर दोनों घाटों और मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। रविवार देर शाम से ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। रात्रि में भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। सोमवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- अहार में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद अवंतिका देवी मंदिर और सिद्ध ...