गिरडीह, फरवरी 6 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के घाटकुल पंचायत के अहारडीह गांव स्थित मदरसा दारुल कुरान में गुरुवार रात जलसा ए दस्तार बंदी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में हजरत सैयद शाह मसरूर गाजी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने दीन के साथ दुनियावी तालीम पर जोर देते हुए कहा कि आज हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में काफी पीछे है। हमें समाज के विकास लिए दीन इस्लाम के साथ दुनियावी तालीम के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। कार्यक्रम में मौलाना शाहिद बरकाती, सानिया बलियावी, मौलाना इस्माइल, मौलाना कमरुद्दीन निजामी, नात खां अंबर मिस्बाही, मौलाना मुजाहिद मजहर समेत कई ने अपनी तकरीर से नातिया कलाम पेश कर अकीदतमंदों को नारा ए तकबीर सहित विभिन्न प्रकार के नारा लगाने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में हाफिज ए कुरान पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.