शामली, जुलाई 1 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के ग्राम अहाता गौसगढ़ में साप्ताहिक पल्स पोलियो अभियान के तहत नवजात शिशुओं से लेकर 5 वर्ष तक के पोलियो ड्रॉप से वंचित बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की दो बूंद जिंदगी की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाकर प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित की। अभियान के दौरान ग्राम प्रधान संगीता चौधरी ने अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक करते हुए सभी बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक पिलाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता रामवती एवं सुरेंद्रा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सुनीता, संगीता शर्मा, अनुराधा, सुजाता सहित समस्त स्टाफ ने सक्रिय सहयोग दिया। इसके अलावा इन्दु रानी, विमला और ममतेश ने भी अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान ...