गाज़ियाबाद, दिसम्बर 26 -- मोदीनगर। अहसान हत्याकांड में मोदीनगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने भतीजे की हत्या का बदला लेने के लिए इस वारदात की साजिश रची थी। पुलिस अब तक मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र की विश्वकर्मा बस्ती में 16 अक्टूबर को किन्नर समुदाय से जुड़े अहसान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। अहसान पर किन्नर समुदाय के ढोलक वादक, गांव मछरी निवासी अलबख्श की हत्या का आरोप था और वह सितंबर माह में ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि अलबख्श की हत्या का बदला लेने के लिए ही अहसान की गोली मारकर हत्या की गई। शुक्रवार को पुलिस ने गांव मछरी निवासी सादिम को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.