अहले सुबह हुई बारिश के कारण 10 बजे तक मौसम सुहाना, उमस बरकरार
कटिहार, मई 22 -- कटिहार, वरीय संवाददाता अहले सुबह हुई तेज हवा और गरज के साथ हुई बारिश के कारण दिनभर तापमान में गर्मी का अहसास कम था। मगर दोपहर बाद उमस होने लगा। तेज हवा और बारिश की वजह से कई जगह पेड़ गिरे तो वहीं सड़कों पर जलजमाव की समस्या बनी रही। यह भी पढ़ें- जिले में धूप का रहा असर, दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई बारिशसुहाना मौसम गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तक मौसम सुहाना बना रहा, लेकिन दिन चढ़ते ही उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। आसमान में बादलों की मौजूदगी और बूंदाबांदी की संभावना के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। वहीं दोपहर के तीन बजे आसमान में काले-काले बादल मंडराने लगे और तेज आंधी की संभावना बनी। बावजूद बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। बताते चले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.