कोडरमा, मार्च 2 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि शहर में होलिका दहन को लेकर उत्साह चरम पर है। शहर के स्टेशन रोड स्थित अलका चौक के समीप भक्त प्रह्लाद चौक में हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, अड्डी बंगला के पुजारी राम प्रवेश पांडेय ने बताया कि पंचांग के अनुसार यही समय इस वर्ष होलिका दहन के लिए सर्वश्रेष्ठ है। भक्त प्रह्लाद चौक पर होने वाला होलिका दहन विशेष धार्मिक महत्व रखता है। यहां लगभग 87 वर्षों से यह परंपरा निभाई जा रही है। इस अवसर पर राजस्थानी समाज की नवविवाहिता महिलाएं गणगौर पर्व की पूर्व संध्या पर होलिका की परिक्रमा करती हैं। परिक्रमा के बाद महिलाएं होलिका की राख अपने साथ ले जाकर 16 दिवसीय गणगौर पूजा की शुरुआत करती हैं। आयोजन समिति की ओर से लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की जा रही है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.