अहरौला में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से चार बदमाश घायल
आजमगढ़, अगस्त 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। अहरौला और तहबरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की भोर में पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से चार बदमाश घायल हो। उसके चार साथी मौके से फरार हो गए। घायल बदमाशों के पास से एक कार, पांच मोबाइल, तीन तमंचा-कारतूस, 29 हजार नकदी बरामद हुई। आरोपी बदमाश आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया और जौनपुर में चोरी की घटनाओं में शामिल थे। चारों आरोपी बरेली जनपद के निवासी हैं। अहरौला थानाध्यक्ष मंतोष क्षेत्र के पश्चिमपट्टी महलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर तहबरपुर की ओर जा रही सफेद रंग की कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस टीम के रोकने का प्रयास करने पर वाहन सवार बदमाश फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दिलकस और साहिल निवासी मिलकरोहदी थाना सुभाष नगर जनपद बरेली के दाएं पैर में गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.