आजमगढ़, सितम्बर 25 -- आजमगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार रात हुई घटना में गोली लगने से घायल दस वर्षीय परी को गुरुवार शाम करीब पांच बजे मंडलीय अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस की सुरक्षा में उसे दादी समला देवी और बुआ साधना के साथ घर भेजा गया। हत्यारोपी अरविंद और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान परी के दाहिने हाथ में गोली लगी थी। इसके बाद उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अरविंद की 11 माह की बेटी शानवी भी उसके साथ अस्पताल में रह रही थी। दोनों को अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में रखा गया था। अस्पताल में दोनों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी को भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं थी। वार्ड से करीब 20 मीटर पहले ही लोगों को रोक दिया जाता था। बिना यूनिफॉर्म और पहचान पत्र के स्वास्थ्यकर्मियो...