आजमगढ़, मार्च 8 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला-कप्तानगंज मार्ग का निर्माण कार्य शनिवार को शुरू हो गया। इससे पहले विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। अहरौला-कप्तानगंज मार्ग की लंबाई करीब 21 किलोमीटर और सिकंदरपुर-नरियांव मार्ग की लंबाई 5 किमी है। दोनों मार्ग लंबे अर्से से जर्जर हो जाने से आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही थी। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के प्रयासों से अहरौला-कप्तानगंज मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ शनिवार को पूजा-पाठ के साथ किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...