मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- मिर्जापुर। अहरौरा के चौक बाजार को गंदगी से निजात मिल गई। नगरपालिका प्रशासन ने मंगलवार को वहां सफाई कराने के साथ नालियों में जमा मलबा भी निकलवा कर फेंकवा दिया। सफाई के बाद नाली के आसपास चूने का छिड़काव कराया गया। खराब स्ट्रीट लाइटें भी बदलवा दी गई हैं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर चौक बाजार के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। उनका कहना था कि वार्ड में सफाई नहीं कराई जा रही है। 'हिन्दुस्तान' ने उनकी बातों को 18 फरवरी के अंक में 'नगर के दिल की विकास नालियां जाम' शीर्षक से प्रकाशित किया था। नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने उस दिन 18 मार्च तक समस्याओं का समाधान कराने की बात कही थी, लेकिन किन्हीं कारणों से समाधान में विलंब हुआ। मंगलवार को सफाई कराई गई।चौक बाजार वार्ड में सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.