अमरोहा, मई 5 -- अमरोहा। भूमाफिया द्वारा हरे-भरे आम के बागों का अवैध तरीके से कटान जारी है। रात के अंधेरे में पेड़ों को काटकर हरियाली को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के अहरोई रोड पर सोमवार रात बड़े पैमाने पर आम के पेड़ों की कटाई की गई है। मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने कटे हुए हरे-भरे पेड़ों को देखा तो दंग रह गए। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने मामले में जांच कराने की बात कही। वहीं जिम्मेदार वन विभाग के अधिकारियों ने पेड़ों के अवैध तरीके से कटान पर चुप्पी साधी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...