अमरोहा, मार्च 19 -- अमरोहा, संवाददाता। सीमा विस्तारित अहरोई में ईओ डॉ.बृजेश कुमार ने मंगलवार को एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ किया। इसमें शहर के आम रास्तों से गली-मोहल्लों में लोगों की परेशानी का सबब बने आवारा कुत्तों को रखा जाएगा। एबीसी सेंटर की शुरुआत से शहरवासियों को आवारा कुत्तों के आतंक से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। ईओ ने बताया कि शासन की मंशा मुतिबिक श्वान आश्रय केंद्र में आवारा कुत्तों के आश्रय,बधियाकरण, भोजन, चिकित्सा और उनकी देखभाल की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए अलीगढ़ की स्वयंसेवी संस्था जीवदया फाउंडेशन से अनुबंध किया गया है। नगर पालिका की इस पहल से जल्द ही शहरी आबादी को आवारा कुत्तों से निजात मिलेगी। बताया कि डीएम के निर्देश पर अहरोई में एबीसी सेंटर की कवायद शुरू की गई है। इसमें कुत्तों को पकड़कर उनका वैज्ञानिक तरीके से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.