बदायूं, मई 1 -- क्षेत्र के गांव अहरुईया में पारिवारिक विवाद के चलते भाई-भाई में लाठी-डंडे चल गए, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद घायल ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव अहरुईया के रहने वाले रामबहादुर पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 अप्रैल की रात करीब आठ बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान उसका भाई राजेंद्र अपने साथी पप्पू जाटव के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट में रामबहादुर के शरीर में काफी चोटें आई हैं। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- टहलने गए व्यक्ति पर हमला, पैर तोड़ा, एक हिरासत में यह भी पढ़ें- चुनावी रंजिश में घर में घुसकर हमला का आरोप यह भी पढ़ें- अलग-अलग मारपीट में कई घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.