हरदोई, दिसम्बर 11 -- हरियावां। अहरापुर से सुमई को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी है। इससे ग्रामीणों का आवागमन अत्यधिक कष्टदायक हो गया है। लोगों ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। सुमई गांव के महेंद्र वर्मा, अशोक, मुकेश, प्रभात, अंकुर, विजय पाल, आशुतोष और देवेश सहित कई ग्रामीणों ने जर्जर सड़क पर नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से अविलंब सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अंदर का रास्ता तो दुरुस्त करा दिया गया, लेकिन गांवों के बाहर करीब चार किलोमीटर लंबा सड़क खंड गड्ढों व उखड़ी गिट्टी में बदल चुकी है। बरसात के दिनों में इस मार्ग पर फिसलन से दोपहिया वाहन चालकों के गिरकर घायल होने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण दशक भर पहले हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.