अहमदाबाद, अगस्त 20 -- Ahemdabad-Bhagalpur Amrit Bharat Express: रेलवे ने बिहार के भागलपुर और गुजरात के अहमदाबाद के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने का फैसला किया है। इससे बिहार और गुजरात के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह ट्रेन शुरू की जा रही है। टिकट की बुकिंग 21 अगस्त से शुरू हो रही है। यह सुपर फास्ट ट्रेन 130 किलोमीटर की रफ्तार से 36 घंटे में सफर पूरा कर लेगी। इसका रूट, शेड्यूल समेत पूरी डिटेल जानिए। रेलवे के अनुसार, भागलपुर को 'सिल्क सिटी ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता है। यह बिहार का प्रमुख कारोबारी केंद्र भी है। नई ट्रेन से भागलपुर की गुजरात के बड़े औद्योगिक और आर्थिक केंद्र अहमदाबाद से सीधी कनेक्टिविटी होगी। रेलवे ने मौजूदा 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन को नियमित करने का...