अहमदाबाद, मई 28 -- अहमदाबाद में इबोला के संदिग्ध मरीज को लेकर राहत भरी खबर है। अफ्रीकी देश कांगो से भारत आए 37 वर्षीय कारोबारी अमूरी लोकुला की इबोला टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जानकारी खुद गुजरात के हेल्थ मिनिस्टर प्रफुल्ल पानशेरिया ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी है। कारोबारी को अहमदाबाद सिविल अस्पताल में इबोला वार्ड में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि कई अफ्रीकी देशों में इबोला के प्रकोप को देखते हुए गुजरात हेल्थ डिपार्टमेंट अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर युगांडा, कांगो और दक्षिण सूडान से आने वाले यात्रियों की गहन जांच कर रहा है, और सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिए गए हैं।हेल्थ मिनिस्टर ने क्या-क्या बताया? एक्स पर मिनिस्ट प्रफुल पंशेरिया ने लिखा, 'कांगो से आए इबोला वायरस के एक संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई...