गौरीगंज, मई 21 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम अहमदाबाद-सुल्तानपुर एक्सप्रेस में चढ़ने को लेकर यात्रियों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कुछ युवकों ने यात्रियों के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान नहीं करता है।जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 6 बजकर 43 मिनट पर अहमदाबाद-सुल्तानपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। क्षेत्र का एक युवक अपने परिवार की महिलाओं को ट्रेन पर बैठाने आया था। ट्रेन रुकने के बाद यात्रियों की भीड़ के बीच चढ़ने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान कुछ युवकों ने युवक और उसके साथ मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान...