मिर्जापुर, मार्च 25 -- मिर्जापुर। रेलवे पुलिस ने अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस डाउन से मंगलवार की शाम सात अवैध वेंडर को धर दबोचा। बगैर लाइसेंस के ट्रेन में खाद्य समाग्री बेच रहे थे। जीआरपी प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान छिवकी और पीडीडीयू जंक्शन के बीच ट्रेन में सात अवैध पकड़े गए। जो बगैर लाइसेंस के खाद्य समाग्री बेच रहे थे। पुलिस पकड़े गए अवैध वेंडर को थाने ले आई और सभी का चालान कर दिया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि अवैध वेंडरों के विरुद्ध चेकिंग अभियान जारी रहेगा। यदि कोई बगैर लाइसेंस के ट्रेन में खाद्य समाग्री बेचते हुए नजर आए तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...