नई दिल्ली, जनवरी 5 -- कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम ने नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को पत्र लिखकर अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बारे में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि विमान दुर्घटना की प्राथमिक जांच में ही महत्वपूर्ण और नई जानकारी सामने आई है। उन्होंने मंत्री से इस मामले में स्पष्टता मांगी है। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखा अपना पत्र सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। कार्ति पी चिदंबरम ने कहा कि एअर इंडिया विमान दुर्घटना में 260 लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने कहा है कि सरकार को इस मामले में स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए। कार्ति चिदंबरम ने कहा कि जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है तो किसी भी जानकारी को वैकल्पिक मानकर गुप्त नहीं रखा जा सकता। अधिकारियों को इसके बारे में विस्तृत जानकारी देनी चाहिए। 260 lives were lost...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.