नई दिल्ली, जुलाई 20 -- अहमदाबाद में एयर इंडिया की उड़ान एआई-171 के दुखद हादसे के एक वर्ष से अधिक समय बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सोमवार को राज्यसभा को बताया कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने 12 जुलाई 2025 को शुरुआती जांच रिपोर्ट जारी कर दी थी। लेकिन अंतिम जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है क्योंकि जांच जारी है। सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास के सवाल के जवाब में मोहोल ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद अंतिम रिपोर्ट प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। एएआईबी पूरी पारदर्शिता के साथ जांच कर रहा है और अभी जांच किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। यह भी पढ़ें- अहमदाबाद विमान हादसाः पीड़ित परिवार बोले, ब्लैक बॉक्स डेटा सार्वजनिक करे एएआईबी यह जवाब जॉन ब्रिटास के उस सवाल ...