अहमदाबाद, फरवरी 21 -- गुजरात के अहमदाबाद शहर में शुक्रवार रात हुए एक शादी समारोह में उस वक्त बवाल मच गया, जब वहां तेज आवाज में बज रहे गानों को लेकर आसपास रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध करते हुए वहां तोड़फोड़ मचा दी। यह घटना सरसपुर इलाके में स्थित वंदे मातरम पार्टी प्लॉट पर हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वहां पहुंचे कुछ लोगों ने रोजे होने की बात कहते हुए वहां बज रहे म्यूजिक को लेकर आपत्ति जताई, और उसे बंद करने के लिए कहा। हालांकि जब आयोजकों ने ऐसा करने से मना कर दिया तो वह लोग भड़क गए, इसके बाद शुरू हुई बहस तोड़फोड़ तक पहुंच गई और गुस्साई भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू करते हुए वहां पार्किंग में खड़े बहुत से वाहनों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि हिंसक झड़प की यह घटना शाहरकोटडा पुलिस थाना क्षेत्र में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.