गोपालगंज, दिसम्बर 17 -- बैकुंठपुर/ सिधवलिया,एक संवाददाता। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरी पंचायत के पहाड़पुर गांव निवासी लालदेव राय के 30 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की विगत सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में काम के दौरान छत से गिर जाने से मौत हो गई। दीपक पिछले दो वर्षों से अहमदाबाद स्थित एक निजी कंपनी में वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। बुधवार की उसका शव गांव लाया गया। दीपक दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी असमय मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। बैकुंठपुर के पूर्व विधायक प्रेम शंकर यादव पीड़ित परिवार घर पहुंच कर मातमपुर्सी की । उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.