अहमदाबाद, अप्रैल 19 -- गुजरात के अहमदाबाद में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां मोटरसाइकिल से हुए छोटे से एक्सीडेंट को लेकर शुरू हुआ झगड़ा जानलेवा हो गया। यहां एक शख्स की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में हिंसा फैल गई और कई दुकानों को आग लगा दी गई। इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है।क्या है पूरा मामला मामला अहमदाबाद के धांधुका इलाके का है। यहां शनिवार को दो बाइक की टक्कर के बाद विवाद शुरू हुआ था। दो अलग समुदाय के लोगों में ये विवाद तब और बढ़ गया जब एक्सीडेंट के बाद एक पक्ष के युवक दूसरे पक्ष के घर पहुंच गए। यहां हुई झड़प में एक युवक की जांघ में चाकू से हमला कर दिया गया और ज्यादा खून बह जाने के कारण युवक की मौत हो गई।क्या बोली पुलिस इस घटना की जानकारी देते...