अहमदाबाद, दिसम्बर 18 -- इन दिनों सोशल मीडिया पर सड़क दुर्घटना का एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेज रफ्तार SUV सड़क पार कर रहे एक स्कूटर को जोरदार टक्कर मारती नजर आ रही है। जिसके बाद ना केवल स्कूटर पर सवार दो शख्स गिरकर घायल हो जाते हैं, बल्कि इस टक्कर के बाद सड़क पर रगड़ते हुए जा रहे उस स्कूटर की चपेट में आने से वहां खड़े एक युवक को भी चोट लग जाती है। 16 दिसंबर (मंगलवार) को हुए इस एक्सीडेंट के वीडियो को कई सोशल मीडिया हैंडल पर गुजरात के अहमदाबाद शहर का बताकर वायरल किया जा रहा है, हालांकि अहमदाबाद पुलिस ने गुरुवार को इस वीडियो की सच्चाई बताई। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले एक यूजर को जवाब देते हुए अहमदाबाद पुलिस ने वीडियो के कमेंट में जाकर जवाब दिया और वीडियो की सच्चाई बताते हुए लिखा, 'वीडियो में बताई गई घटना अहमद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.