नई दिल्ली, जनवरी 6 -- अहमदाबाद के नल से निकलने वाला पानी अब शहरवासियों के लिए जहर बनता जा रहा है। पुरानी पाइपलाइनों की वजह से दूषित पानी की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं और हजारों लोग बीमार पड़ रहे हैं। विरोधी दल ने चेतावनी दी है कि अगर तुरंत कदम नहीं उठाए गए, तो इंदौर और गांधीनगर जैसी भयानक महामारी यहां भी फैल सकती है।लाखों शिकायतें, हजारों मरीज 2021 से 2025 तक शहर में दूषित पेयजल की ऑनलाइन शिकायतें 3 लाख 17 हजार से ज्यादा दर्ज हुईं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। पिछले तीन सालों में डायरिया, उल्टी, टाइफाइड, जॉन्डिस और हैजा जैसी जलजनित बीमारियों के 44 हजार से अधिक मामले सामने आए। ये आंकड़े बताते हैं कि दूषित पानी कितनी तेजी से लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। यह भी पढ़ें- अहमदाबाद विमान हादसे में नई जानकारी का दावा, कांग्रेस MP ने सरकार से मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.