रामगढ़, मई 23 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत के हुल्लु गांव निवासी प्रभु महतो के छोटे पुत्र टीपू महतो का निधन 21 मई को अहमदाबाद में हो गया। उसके आकस्मिक निधन से गांव में शोक की लहर है। परिजनों ने बताया कि टीपू महतो वहां एक निजी कंपनी में मेकेनिकल के पद पर कार्यरत था। अचानक हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। उसके मौत की खबर मिलते परिवार कोहराम मच गया। कंपनी के सहयोग से शनिवार को एम्बुलेंस के माध्यम से उनका शव गांव लाया गया। शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम दर्शन के लिए जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव समेत बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार की संध्या गोमती नदी तट पर विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव ने मृतक के परिवार को ढांढस बंध...