अहमदाबाद-भागलपुर के बीच दौड़ने लगी अमृत भारत एक्सप्रेस
आगरा, अगस्त 26 -- यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी सं. 19423/19424 अहमदाबाद-भागलपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। ट्रेन अहमदाबाद से 26 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को और भागलपुर से 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन अहमदाबाद से बुधवार शाम 6.30 बजे चलकर गुरुवार सुबह 9.20 बजे ईदगाह जं. और शुक्रवार सुबह 6.40 बजे भागलपुर पहुंचेगी। ट्रेन भागलपुर से शुक्रवार को शाम 4.45 बजे चलकर शनिवार दोपहर 12.20 बजे ईदगाह जं. स्टेशन व रविवार सुबह 5.25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। ट्रेन में 11 स्लीपर, 8 जनरल कोच लगे होंगे। यह भी पढ़ें- प्रयागराज-उधना के बीच नियमित दौड़ रही अमृत भारत एक्सप्रेस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.