आगरा, अगस्त 24 -- यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी सं.19423/19424 अहमदाबाद-भागलपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। ट्रेन अहमदाबाद से 26 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को और भागलपुर से 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन अहमदाबाद से बुधवार शाम 6.30 बजे चलकर गुरुवार सुबह 9.20 बजे ईदगाह जं. और शुक्रवार सुबह 6.40 बजे भागलपुर पहुंचेगी। ट्रेन भागलपुर से शुक्रवार को शाम 4.45 बजे चलकर शनिवार दोपहर 12.20 बजे ईदगाह जं. स्टेशन व रविवार सुबह 5.25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। ट्रेन में 11 स्लीपर, 8 जनरल कोच लगे होंगे। यह भी पढ़ें- राखी पर यूपी से दिल्ली के लिए तीन रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनें, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव यह भी पढ़ें- भागलपुर से अहमदाबाद जाने वाली अमृत भारत में आरा को जनरल कोटा की सुविधा

हिंदी हिन्दुस्तान...