भागलपुर, अगस्त 20 -- भागलपुर/लखीसराय, हिटी। भागलपुर और आसपास के जिलों से अहमदाबाद (गुजरात) जाने वाले यात्रियों के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा इसी महीने से शुरू होने वाली है। पूर्व घोषित इस ट्रेन के परिचालन की तिथि घोषित कर दी गई है। यह साप्ताहिक ट्रेन अहमदाबाद से पहली बार 26 अगस्त को भागलपुर के लिए रवाना होगी और भागलपुर से 28 अगस्त को अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। अहमदाबाद से यह ट्रेन शाम 6.30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 6.40 बजे भागलपुर पहुंचेगी। फिर उसी दिन शाम 4.45 बजे यह ट्रेन भागलपुर से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 5.25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। किऊल से भागलपुर के बीच यह ट्रेन अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज में रुकेगी। पूर्व रेलवे के सीपीआरओ ने बताया टिकट बुकिंग के लिए जल्द ही तिथि की घोषणा की जाएगी। यह भ...