लखीसराय, अगस्त 20 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि। गुजरात और बिहार के बीच रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे ने अहमदाबाद और भागलपुर के बीच नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित संचालन की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 19423/19424 किऊल होकर चलेगी, जिससे लखीसराय समेत आसपास के यात्रियों को गुजरात और बिहार के बीच सफर में सुविधा मिलेगी। ट्रेन संख्या 19423 अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 26 अगस्त 2026 से प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से होगा। वहीं ट्रेन संख्या 19424 भागलपुर-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से रवाना होगी। अमृत भारत रैक से संचालित इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। यह भी पढ़ें- भागलपुर से अहमदाबाद के बीच चलेगी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन करीब 1976 किलोमीटर की दूरी तय क...