नई दिल्ली, मई 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। मंत्रिमंडल ने गुजरात के अहमदाबाद (सरखेज) से धोलेरा तक सेमी हाई-स्पीड डबल लाइन रेल परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना पर लगभग 20,667 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसे चार साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गुजरात में अहमदाबाद (सरखेज) से धोलेरा तक सेमी हाई-स्पीड डबल लाइन रेल परियोजना को मंजूरी दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल अनुमानित लागत लगभग 20,667 करोड़ रुपये होगी और इसे वर्ष 2030-31 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

यात्रा के समय में आएगी कमी अश्विनी वैष्णव ने कहा कि करीब 134 किलोमीटर लंबी यह परियोजना भारतीय रेलवे की पह...