अहमदाबाद-दानापुर एक्सप्रेस में महिला के गहने चोरी
प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज। अहमदाबाद से दानापुर जा रही ट्रेन संख्या 19483 अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री का बैग चोरी हो गया। बेगूसराय बिहारी निवासी जयमाला कुमारी ने जीआरपी थाना प्रयागराज में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह अपने पति गंगेश कुमार के साथ एसी कोच में सफर कर रही थीं। जयमाला ने बताया कि रात में नींद खुलने पर प्रयागराज जंक्शन पर देखा तो बैग से सामान गायब था। बैग में सोने का गला सेट, सोने की चेन, सोने की बाली, मंगलसूत्र और 8000 रुपये था। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस में महिला का बैग चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.