अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस में जुड़ेंगे 2 अतिरिक्त कोच
जामताड़ा, जून 24 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। यात्रियों की बढ़ती संख्या और लगातार मिल रही मांग को देखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से दो अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इनमें एक एसी 3-टियर तथा एक स्लीपर श्रेणी का अतिरिक्त कोच शामिल होगा। रेलवे के अनुसार, 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस में 1 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक तथा 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस में 4 जुलाई 2026 से 1 अगस्त 2026 तक निर्धारित फेरों में ये अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। अतिरिक्त कोच लगाए जाने के बाद ट्रेन की संरचना 20 एलएचबी कोचों से बढ़कर 22 एलएचबी कोच की हो जाएगी। इससे यात्रियों को अधिक बर्थ उपलब्ध होंगी और लंबी प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को भी राहत मिलने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.