अहमदाबाद, फरवरी 3 -- गुजरात के अहमदाबाद में मणिनगर इलाके से एक बेहद हैरान-परेशान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक प्राइवेट स्कूल में छठी क्लास के एक छात्र ने आपस में कहासुनी होने के बाद बदला लेने के लिए अपने क्लासमेट की पानी की बोतल में केमिकल टेबलेट मिला दी। केमिकल वाला पानी पीने से छात्र की तबीयत बिगड़ गई। इस घटना से स्कूल परिसर में छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद सिटी के जिला शिक्षा अधिकारी रोहित चौधरी ने 4 दिन पहले दुर्गा स्कूल में हुई इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया, "कुछ दिन पहले दोनों छात्रों के बीच कहासुनी हुई थी। उनमें से एक छात्र ने कथित तौर पर बदला लेने के लिए दूसरे छात्र की पानी की बोतल में एक केमिकल टैबलेट मिला दी, जब बोतल क्लासरूम में रखी थी।" पानी में केमिकल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.