बांदा, अप्रैल 14 -- अतर्रा (बांदा)। उपजिलाधिकारी अतर्रा राहुल द्विवेदी पर ट्रक छोड़ने के एवज में 42 हजार रुपये लेने के आरोप के मामले में बैंक द्वारा ट्रांजेक्शन की जांच पूरी हो गई है। जिसमें सामने आया है कि गुजरात प्रांत अहमदाबाद जिले के ईसानपुर निवासी ललित कुमार पुत्र वीरेंद्र चौहान के खाते में 42 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया है। मामले की रिपोर्ट एलडीएम ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। चित्रकूट निवासी ट्रक मालिक अभय राज शुक्ला के अनुसार, उनका ट्रक भरतकूप से गिट्टी लेकर सिंहपुर जा रहा था। रास्ते में एसडीएम की टीम ने ट्रक को रोककर ओवरलोडिंग का आरोप लगाया और कार्रवाई की चेतावनी दी। चालक द्वारा सभी वैध दस्तावेज और कांटा रसीद दिखाने के बावजूद कथित तौर पर मामला नहीं सुलझा। आरोप है कि कार्रवाई से बचाने के लिए बड़ी रकम की मांग की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.