अहमदाबाद, फरवरी 5 -- गुजरात के अहमदाबाद शहर में बुधवार की रात कुछ रईसजादों के जश्न में उस वक्त खलल पड़ गया, जब पुलिस ने वहां छापेमारी कर वहां चल रही अवैध गतिविधियों पर लगाम लगा दी। दरअसल एक कपल की शादी की 25वीं सालगिरह के मौके पर यहां एक अवैध शराब और हुक्का पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए शहर के रसूखदार तबके के 81 अमीर लोग यहां पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने यहां छापा मारे हुए उन लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि रसूखदार परिवारों और प्रभावशाली हस्तियों के शामिल होने के कारण थाने में देर रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। हिरासत में लिए गए 81 लोगों में 43 पुरुष और 38 महिलाएं शामिल थीं, जिनमें ज्यादातर लोगों की उम्र 35 से 45 साल के बीच थी। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार रईसजादों का यह जश्न शहर के सानंद इलाके में स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.