अहमदाबाद, मार्च 18 -- गुजरात के अहमदाबाद में पिछले साल 12 जून को हुए भीषण विमान हादसे के दौरान हवाई जहाज जिस बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर पर गिरा था, उसे बुरी तरह नुकसान पहुंचा था और वह तहस-नहस हो गया था। वहीं अब हादसे के करीब नौ महीने बाद गुजरात सरकार ने पुराने हॉस्टल परिसर की जगह पर 103 करोड़ रुपए की लागत से एक नया और भव्य कॉम्प्लेक्स बनाने का फैसला किया है। राज्य सरकार की तरफ से इस बारे में बुधवार को आधिकारिक जानकारी दी गई और बताया गया कि मेघानीनगर स्थित वर्तमान क्षतिग्रस्त भवन को गिराकर वहां नया भवन बनाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा हॉस्टल की क्षमता 100 छात्रों की थी, जबकि नए हॉस्टल में 292 छात्रों के रहने की क्षमता होगी। इस हादसे में एयर इंडिया का विमान हॉस्टल पर गिर गया था। जिसके बाद एयरलाइंस कंपनी के मालिकाना हक वाले ...