अहमदाबाद, जून 11 -- 242 यात्रियों को लेकर अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही क्रैश हुए एयर इंडिया की भयानक तस्वीरें अब भी हम सबके जेहन में ताजा हैं। सोचिए उस इंसान के दिलो-दिमाग पर क्या गुजर रहा होगा, जो खुद इस विमान में सवार था और आग की लपटों के बीच से चमत्कारिक ढंग से बाहर आ गया। हादसे के एक साल बाद आइए जानते हैं कि विश्वास कुमार रमेश आखिर कहां हैं, किस हाल में हैं और क्या कुछ उन पर बीत रही है। AI 171 विमान ने जब 12 जून 2025 की दोपहर को अहमदाबाद के एयरपोर्ट से उड़ान भरी तो कुछ ही पलों में सैकड़ों जिंदगियों में तबाही मच गई। विमान के दोनों फ्यूल स्विच बंद हो जाने की वजह से एयरपोर्ट के नजदीक ही यह एक मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रैश हो गया। विमान में सवार पायलट, क्रू सदस्य और एक को छोड़कर सभी यात्री मारे गए। आग की लपटों के आसमान तक पहुंच जा...