सीतामढ़ी, अगस्त 17 -- सीतामढ़ी। बथनाहा प्रखंड के सहियारा गांव निवासी 37 वर्षीय अजय महतो की गुजरात के अहमदाबाद में सांप के डसने से मौत हो गई। 13 अगस्त की रात सोने के दौरान सांप ने डस लिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन 15 अगस्त को शव लेकर सीतामढ़ी पहुंचे। अजय दिव्यांग थे और अहमदाबाद में अपने बेटे संग फूल-माली का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके भाई पप्पू ने बताया कि अजय व उनकी पत्नी दोनों दिव्यांग थे। अजय की कमाई से ही परिवार की जरूरतें पूरी होती थीं। वह अपने पीछे पत्नी व चार बच्चों को छोड़ गए हैं। हैरान करने वाली बात यह रही कि सदर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी शव गांव ले जाने के लिए स्वजनों को शव एंबुलेंस नहीं मिला। उसके लिए पांच घंटे इंतजार करनी पड़ी,एंबुलेंस के इंतजार में परेशान स्वजनों ने ...