जहानाबाद, दिसम्बर 17 -- कुर्था, निज संवाददाता। प्रशासन आपके गाँव कार्यक्रम आगामी 23 दिसंबर को कुर्था के अहमदपुर हरना में निर्धारित किया गया है। उक्त कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी विभागों के पदाधिकारी ग्राम शिविर में उपलब्ध रहेंगे। अंचल, प्रखंड के सभी पदाधिकारी के साथ साथ पीडीएस, बिजली विभाग, पीएचईडी, शिक्षा विभाग पशुपालन, स्वास्थ्य आदि विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। उक्त शिविर में आम लोगों की समस्या सुनी जाएगी तथा उसे निपटारा भी किया जायेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी ने पंचायत के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...