मेरठ, जुलाई 13 -- लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अहमदनगर में दो बच्चों की मां की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पति फरार हो गया। पुलिस ने ननद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अहमदनगर निवासी निदा उर्फ सोनी की शादी करीब छह वर्ष पहले शाहवेज से हुई थी। दंपती के पांच वर्षीय बेटे और तीन वर्षीय बेटी हैं। रविवार दोपहर पड़ोसियों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग निदा के घर पहुंचे तो उसका शव फर्श पर पड़ा मिला। कमरे में खून फैला था और शरीर पर चोटों के निशान थे। परिजनों ने मौके पर ही पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक फोरेंसिक और चिकित्सकीय परीक्षण में महिला पर कैंची से हमला किए जाने के संकेत मिले हैं। जांच में य...